बेरमो: डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया को पदोन्नति देकर डीवीसी मुख्यालय कोलकाता तबादला कर दिया गया है। रविवार को डीवीसी कामगार संघ एवं शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी।
कामगार संघ के बोकारो थर्मल शाखा सचिव रूपायन मंडल एवं अध्यक्ष कौशलेंद्र तिवारी ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक अरजरिया ने लगभग दो वर्षों तक बोकारो थर्मल में सराहनीय योगदान दिया। इस दौरान कामगारों सहित सभी लोगों के साथ उनका मधुर संबंध रहा। तबादले की खबर से बोकारो थर्मल के कामगार दुखी हैं।
विदाई समारोह में सचिव रूपायन मंडल, उपाध्यक्ष जाहिद रूहुल्लाह, सुनील चौधरी, टिक्कू घुवन, गंगा यादव, संतोष कुमार, अजय कुमार चौधरी, शिक्षक संघ के रवीन्द्र कुमार सिन्हा, शिव मोहन गुप्ता, सतीश आलोक, प्रेम नाथ ठाकुर, गोविंद रजवार, लल्लन चौधरी, के. के. भारती, अनिल कुमार, सुब्रत प्रमाणिक सहित कई लोग उपस्थित थे।
बेरमो से राजेश सागर
*
बेरमो / डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया को पदोन्नति देकर डीवीसी मुख्यालय कोलकाता तबादला कर दिया गया है। रविवार को डीवीसी कामगार संघ एवं शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी।
कामगार संघ के बोकारो थर्मल शाखा सचिव रूपायन मंडल एवं अध्यक्ष कौशलेंद्र तिवारी ने बताया कि मुख्य महाप्रबंधक अरजरिया ने लगभग दो वर्षों तक बोकारो थर्मल में सराहनीय योगदान दिया। इस दौरान कामगारों सहित सभी लोगों के साथ उनका मधुर संबंध रहा। तबादले की खबर से बोकारो थर्मल के कामगार दुखी हैं।
विदाई समारोह में सचिव रूपायन मंडल, उपाध्यक्ष जाहिद रूहुल्लाह, सुनील चौधरी, टिक्कू घुवन, गंगा यादव, संतोष कुमार, अजय कुमार चौधरी, शिक्षक संघ के रवीन्द्र कुमार सिन्हा, शिव मोहन गुप्ता, सतीश आलोक, प्रेम नाथ ठाकुर, गोविंद रजवार, लल्लन चौधरी, के. के. भारती, अनिल कुमार, सुब्रत प्रमाणिक सहित कई लोग उपस्थित थे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
