Home » News Update » ईडीसीएल बीटीपीएस इकाई ने नवनियुक्त परियोजना प्रधान मधुकर श्रीवास्तव का गर्मजोशी से किया स्वागत, सहयोग का दिया भरोसा

ईडीसीएल बीटीपीएस इकाई ने नवनियुक्त परियोजना प्रधान मधुकर श्रीवास्तव का गर्मजोशी से किया स्वागत, सहयोग का दिया भरोसा

बेरमो /डीवीसी बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (बीटीपीएस) में नवनियुक्त परियोजना प्रधान मधुकर श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण करने पर ईडीसीएल बीटीपीएस इकाई की ओर से रविवार को एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

ईडीसीएल प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना प्रधान को शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। ईडीसीएल के अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी (वरीय प्रबंधक, सीएसआर) ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किया, जबकि सचिव रमेश कुमार और संपर्क अधिकारी वरीय प्रबंधक सचिन बोदालकर ने पुष्पगुच्छ भेंट किया स्वागत के बाद परियोजना प्रधान मधुकर श्रीवास्तव ने ईडीसीएल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीटीपीएस के सफल संचालन में सभी कर्मचारियों और संगठनों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि डीवीसी प्रबंधन कर्मचारियों की हर संभव समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेगा और सभी के साथ मिलकर परियोजना को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा। इस अवसर पर ईडीसीएल के संयुक्त सचिव राहुल कश्यप, सुधीर हेम्ब्रम, रामलाल पासवान, अमृत कच्छप, टीकू घुवन, ललन प्रसाद, विनय कुमार, रवि चक्रवर्ती सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त परियोजना प्रधान को बधाई दी और उनके नेतृत्व में बीटीपीएस के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राजेश सागर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal