पतरातु (रामगढ़): झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार का 14 अक्टूबर को पतरातु प्रखंड के तीन गांवों में आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
राज्यपाल हरिहरपुर पंचायत के राजाबेड़ा, तालाटांड पंचायत के बरतुआ तथा हफुआ पंचायत के ईचापिरी गांव पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर पतरातु अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा है।
एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. ललन कुमार शर्मा ने बताया कि एकल अभियान दूरस्थ ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, ग्राम विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है। अभियान का उद्देश्य उन बच्चों तक शिक्षा पहुंचाना है, जहां औपचारिक विद्यालयों की पहुंच नहीं है। इसी कार्य का अवलोकन करने के लिए राज्यपाल का आगमन प्रस्तावित है।
इस संबंध में जानकारी पतरातु संच समिति के सचिव सह मुखिया किशोर कुमार महतो ने दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भुनेश्वर ठाकुर, अनीता जैन, पारिजात कुमारी, बाबूलाल गोप, राजू पाण्डेय, अर्जुन सिंह, कर्ण महतो, चन्द्रशेखर कुमार, नागेश्वर महतो, शांती देवी, खिरेन्द्र कुमार, नन्दकिशोर महतो, रविन्द्र बेदिया, दिनेश महतो, अजीत कुमार, नित्यानंद महतो, राजकिशोर महतो, संगीता कुमारी, देवासन गंझू सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।
रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा
