Home » News Update » ईडीसीएल बीटीपीएस इकाई ने महाप्रबंधक ओ एंड एम राजेश विश्वास का गर्मजोशी से किया स्वागत, सहयोग का दिया भरोसा

ईडीसीएल बीटीपीएस इकाई ने महाप्रबंधक ओ एंड एम राजेश विश्वास का गर्मजोशी से किया स्वागत, सहयोग का दिया भरोसा

बेरमो: डीवीसी बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (बीटीपीएस) में पदस्थापित महाप्रबंधक (ओ एंड एम) राजेश विश्वास का ईडीसीएल बीटीपीएस इकाई द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। बुधवार को ईडीसीएल का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचा और उन्हें सम्मानित किया।

ईडीसीएल के अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी (वरीय प्रबंधक, सीएसआर) ने शाल ओढ़ाकर और सचिव रमेश कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि बीटीपीएस के संचालन में ओ एंड एम विभाग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और उनके नेतृत्व में संयंत्र और अधिक कुशलता से कार्य करेगा।

महाप्रबंधक राजेश विश्वास ने ईडीसीएल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीटीपीएस परिवार एक टीम की तरह काम करता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी कर्मचारियों के सहयोग से संयंत्र की उत्पादन क्षमता और सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाया जाएगा।

इस अवसर पर ईडीसीएल के संयुक्त सचिव राहुल कश्यप, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, सहायक सचिव विनय कुमार, अमृत कच्छप, रामलाल पासवान, टीकू गुहान, बेनुधर बेहरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त महाप्रबंधक को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

राजेश सागर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal