डुमरी से विनय पांडे की रिपोर्ट।
डुमरी – गिरिडीह: बुधवार शाम 7:00 बजे डुमरी में युवा कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने की तथा बैठक का संचालन युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुड्डू मलिक ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस जिला प्रभारी आशुतोष राय एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद सोहेल अहमद भी सम्मिलित हुए। 
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।
🔹 सभी पंचायतों में युवा कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्देश दिया गया। एवं प्रत्येक पंचायत में टास्क फोर्स एवं युवा शक्ति टीम का गठन कर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। साथी पंचायत स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्देश दिया गया।
“वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भागीदारी को लेकर भी चर्चा की गई।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य युवा कांग्रेस को पंचायत स्तर तक मजबूत करना, युवाओं को संगठन से जोड़ना तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाना है।बैठक में कांग्रेस प्रभारी सादिक अली, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कपिल ठाकुर, युवा कांग्रेस विधानसभा सचिव युसूफ अंसारी, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष छोटू शर्मा, जब्बार अंसारी, निजाम अंसारी, कौशर अंसारी, शेखावत अंसारी, जसीम अंसारी, जाबिर हसन, सिकंदर अंसारी सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।
