29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक चलेगी चार दिवसीय प्रतियोगिता, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच।
गिरिडीह के इनडोर स्टेडियम में गुरुवार को चार दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। 29 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, उपविकास आयुक्त स्मिता कुमारी, श्वेता शर्मा उर्फ श्वेता सोनू, टूर्नामेंट के अध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष डॉक्टर सेलेन्दर चौधरी और सलूजा गोल्ड के तरणजीत सिंह सलूजा उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा तथा बैडमिंटन एसोसिएशन के सभी सदस्य भी समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथियों का स्वागत जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान करके किया गया। इसके उपरांत मुख्अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया । इसके उपरांत विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और गिरिडीह जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव ने बैडमिंटन खेलकर इसकी शुरुआत की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने, प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस दौरान विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन इस टूर्नामेंट के प्रायोजक के प्रति भी आभार जताया ।वंही जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि चार दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा तथा प्रतियोगिता के आयोजन से गिरिडीह में बैडमिंटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय खेल प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा। वंही इस कार्यक्रम में बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। वही इस चार दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए गिरिडीह जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा कर्मी पुरी मेहनत के साथ लगे हुए हैं।
