Home » News Update » राष्ट्रीय मानव पार्टी ने जहान साह को बनाया बोकारो जिला अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष

राष्ट्रीय मानव पार्टी ने जहान साह को बनाया बोकारो जिला अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष

पेटरवार: राष्ट्रीय मानव पार्टी की ओर से गुरुवार को बोकारो जिला संगठन का विस्तार करते हुए जहान साह को जिला अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार व झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण सिंह और झारखण्ड उपाध्यक्ष दीपक कुमार और बोकारो जिला अध्यक्ष उत्तम कुमार की उपस्थिति में उन्हें संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी की ओर से जारी मनोनयन पत्र में जहान साह के सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा के क्षेत्र में योगदान तथा संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी देने की बात कही गई है। उनसे जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान चलाने, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने तथा समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने की अपेक्षा जताई गई।

इस दौरान उपस्थित लोगों के बीच पार्टी के गमछे का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया। मौके पर जहान साह, उमलतम महतो, अब्दुल रहीम, दाऊद साह, लालू सिंह, परवेज आलम, तौफिक आलम, उमर गोप, तोसीफ आलम, शहिना, जमील अख्तर, मुमताज शाह, मुरशीद शाह, एहसान, क्रिस शाह, आमिर, फैय्याज अहमद, दीपक सिंह, अनुज कुमार, राहुल कुमार, प्रेम मुर्मू, राजू अंसारी, आदिल खान, सुमित कुमार, मनीष कुमार, प्रभात कुमार एवं मुकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सूरज भारती की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal