बेरमो: बोकारो थर्मल गोविंदपुर कॉलोनी से लापता हुआ 13 वर्षीय बालक अभिषेक कुमार सही-सलामत वापस घर आ गया है। उसे सकुशल वापस देखकर माता-पिता खुश हैं।
सीसीएल के गोविंदपुर बी टाइप कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय बालक अभिषेक कुमार लापता हो गया था। लापता बालक के पिता महेंद्र राम ने घटना से संबंधित लिखित शिकायत आवेदन बोकारो थर्मल थाना की पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने बताया कि बुधवार की संध्या लगभग चार बजे उसका पुत्र घर से अपने एक दोस्त के साथ यह कहकर निकला कि वह खेलने जा रहा है। और अभी तक घर वापस नहीं आया। रिश्तेदारों सहित दोस्तों के घर काफी खोजबीन की गई पर वह नहीं मिला।
आज शुक्रवार को अभिषेक कुमार वापस घर आ गया है। उससे पूछे जाने पर उसने बताया कि स्कूल से घर लौटते समय पीछे से किसी ने मुझे बेहोश कर दिया। जब मुझे होश आया तो मैं ट्रेन के बाथरूम में था। फिर मैंने शोर मचाया तो कुछ लोगों ने मेरी मदद की और मुझे बोकारो थर्मल छोड़ दिया। अभी अभिषेक कुछ भी बताने में असमर्थ था, उसे कुछ याद नहीं है। महेंद्र राम ने इसकी सूचना बोकारो थर्मल थाना को दे दी है।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
