Ramgarh : रामगढ़ के तीन थानेदार को इधर से उधर किया गया है। वहीं, तीन को लाइन क्लोज कर दिया गया है। रामगढ़ पुलिस कप्तान अजय कुमार के आदेश से यह तबादले किये गये। गोला थानेदार हरिपद टुडू, बरकाकाना ओपी प्रभारी मोहम्मद अख्तर अली और भुरकुंडा ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार को लाइन क्लोज कर दिया गया है। इन तीनों थानों में नये पदाधिकारी को मौका दिया गया है। भुरकुंडा ओपी में पोस्टेड अभिषेक प्रताप को गोला थाना प्रभारी, हिंदी शाखा के प्रभारी उमाशंकर वर्मा को बरकाकाना ओपी प्रभारी, भुरकुंडा ओपी में ही पदस्थापित निर्भय कुमार गुप्ता को भुरकुंडा ओपी प्रभारी बनाया गया है।

