Home » News Update » वीडियो वायरल अधिकारी ने उतारे मंत्री के जूतेः कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का जूता जीएम के उठाने पर राजनीति तेज

वीडियो वायरल अधिकारी ने उतारे मंत्री के जूतेः कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का जूता जीएम के उठाने पर राजनीति तेज

धनबाद में कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे रविवार को पहुंचे थे। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वेटिंग रूम में महाप्रबंधक (जीएम) अरिंदम मुस्तफी ने खुद केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का जूता उतारा और वहाँ से हटाया। धनबाद दौरे पर मंत्री बीसीसीएल की विभिन्न कोयला परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे इसी क्रम में मंत्री भूमिगत खदानों की समीक्षा करने मुनीडीह पहुंचे जहा भूमिगत खदान से निकलकर वे मुनीडीह जीएम कार्यालय के वेटिंग रूम में पहुंचे।

कोल परियोजना की समीक्षा के दौरान मंत्री भूमिगत खदानों की समीक्षा करने मुनीडीह पहुंचे थे। भूमिगत खदान से निकलकर मेंत्री मुनीडीह जीएम कार्यालय के वेटिंग रूम में पहुंचे थे। यही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वेटिंग रूम में महाप्रबंधक (जीएम) अरिंदम मुस्तफी ने खुद केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का जूता उतारा। कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा, अगर कोई जीएम अपने पैर से मंत्री का जूता उतारता है तो यह शर्म की बात है। मंत्री को भी यह होने से रोक देना चाहिए था लेकिन उन्होंने नहीं रोका। जीएम साहब ने सीएमडी बनने का काम किया है। इस तरह की हरकत करके बीसीसीएल अपनी कमियों को छिपाने का प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal