Home » News Update » पदमा में पलामू केंद्र के बचे हुए 6000 अभ्यर्थियों की परीक्षा भी इसी केंद्र में कराई जाएगी

पदमा में पलामू केंद्र के बचे हुए 6000 अभ्यर्थियों की परीक्षा भी इसी केंद्र में कराई जाएगी

पदमा में उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ दोबारा शुरू

पदमा: पदमा के जेएपीटीसी परेड मैदान में उत्पाद सिपाही बहाली के लिए मंगलवार को दोबारा दौड़ शुरू हो गई। दूसरे चरण में बचे हुए 12 हजार अभ्यर्थी दौड़ लगाएंगे। अब प्रतिदिन तीन हजार अभ्यार्थियों को दौड़ के लिए आमंत्रित किया गया है। मंगलवार को लगभग दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाया।

इस बार केंद्र समिति ने दौड़ के समय में परिवर्तन किया गया है पहले जहां सुबह 6:00 से शाम 5:00 बजे तक का दौड़ के लिए समय निर्धारित किया गया था। इस बार सुबह 5:00 बजे से 9:00 तक दौड़ के लिए समय निर्धारित किया गया है। पदमा केंद्र में पलामू केंद्र के बचे हुए 6000 अभ्यर्थियों का भी दौड़ पूरी इसी केंद्र में कराया जाएगा। इस बार दौड़ में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

अब अभ्यार्थियों को फल और पानी दिया गया। साथ ही बहाली स्थल पर मेडिकल कैंप लगाया गया है। हालांकि दौड़ भाग लेने वाले अभ्यर्थी को अन्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें रात गुजारने के लिए किराया के मकान या फिर पास में लगे पंडाल में किराया देकर रहना पड़ रहा है। जबकि आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभागी सड़क पर ही रात गुजारने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal