पलामू: जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के अति नक्सल प्रभावित इलाका एवं चारों तरफ से पहाड़ों के गोद में बसा डगरा पंचायत में आज 12 सितंबर को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ, कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी शोभम बेला टोपनो मैडम , मुखिया पंचायत समिति सदस्य ने संयुक्त रूप दिप प्रज्जवलित कर शुरू किया गया ,
कार्यक्रम में उपस्थित बीडीओ शोभम बेला टोपनो मैडम , मुखिया , पंचायत समिति सदस्य को जेएसपीएल के बीपीएम सुनिल कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम में कार्यरत महिला समुहो के द्वारा अब तक सभी पंचायत में स्वागत किया है और आज डगरा पंचायत में भी अतिथियों को स्वागत किया
कार्यक्रम में आपूर्ति विभाग से धोती साड़ी का वितरण किया गया एवं बीडीओ शोभम बेला टोपनो मैडम ने लोगों से कहा कि आज आपके पंचायत में सभी विभागों के अधिकारी आए हैं जिन्हें जो समस्या है वो संबंधित विभागों के स्टॉलो पर आवेदन दे ,आप सभी का आवेदन का निष्पादन के लिए प्रशासनिक अला अधिकारी प्रतिबध है , शिविर में सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए थे और शिविर में भारी संख्या में लोग देखें गए।
परवेज आलम की रिपोर्ट,
