Home » News Update » बेरमो विधानसभा से आजाद समाज पार्टी से मंजूर आलम को मिला टिकट।

बेरमो विधानसभा से आजाद समाज पार्टी से मंजूर आलम को मिला टिकट।

बेरमो: आगामी विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आजाद समाज पार्टी (काशीराम) झारखंड के अधिकृत प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

मंजूर आलम ने कहा कि मजदूरों विस्थापितों और क्षेत्र की जनता के दर्द को महसूस करके उनके हक अधिकार और उज्जवल भविष्य के लिए। चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी मजबूती से पेश करने की बात कही उन्होंने मजदूरों विस्थापितों की आवाज बुलंद करने के लिए,चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी,के टिकट मिलनेपर सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद को धन्यवाद देते हुए कहा की बेरमो सीट से मुझे आजाद समाज पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर, मैं तहे दिल से पार्टी और अपने विस्थापित मजदूरो  व बेरमो विधानसभा की जनता का शुक्रगुजार हूं।आज कहीं ना कहीं उनकी हक अधिकार के लिए लड़कर ही मुझे आज बेरमो सीट से चुना गया है। मैं पुर्ण रुप से पार्टी के और मजदूर विस्थापितों के हित में चुनाव लड़कर जीत हासिल करुंगा और मैनेजमेंट के द्वारा करी जा रही मजदूर विस्थापितों के शोषन का पाई-पाई का हिसाब लुंगा आज टेबल में बैठकर सब अपना हित सोंचने वाले हैं ।

मजदूर विस्थापितों के दर्द को आज समझने वाला कोई नहीं है। मैं अपने रैयत, विस्थापित,मजदूर, किसान गरीब,दलित,शोषित भाईयों से विनम्रता पूर्वक आग्रह करता हुं जिस तरह से आजतक आपके हक अधिकार के लिए आगे बढ़कर लड़ाई लड़ता आया हूं वैसे ही बेरमो विधानसभा से जितकर रैयत विस्थापित मजदूर किसान परिवार के हक अधिकार दिलाने का वादा करता हुं। आज मुझे आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद जी ने हमारी कार्य कुशलता को देखकर बेरमो विधानसभा से अपने पार्टी का प्रत्याशी बनाया है,जिसपर मैं अपने रैयत विस्थापित गरीब मजदूर किसान भाईयों की सहयोगपूर्ण मदद से खरा उतरेंगे और जीत हासिल करेंगे। यह टिकट मुझे नहीं पूरे बेरमो विधानसभा के जनता को मिला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal