Bermo: बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत सीसीएल कथारा कार्यालय के समीप मेंन रोड पर पांच फल दुकानों मैं आधी रात को आग लगने से जलकर राख हो गई। लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ है, और आधी रात को 12:00 बजे तक दुकान सुरक्षित था। लोग तो यह भी कर रहे हैं कि 2:00 बजे रात का यह घटना घटी होगी, कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं की रात को बराती से लोग जा रहे थे और पटाखा फोड़ते हुए जा रहे थे, कहीं यह पटाखा का शिकार तो नहीं हो गया दुकाने, फिलहाल यह कहना अभी स्पष्ट नहीं हुआ कि यह दुकान में आग आखिर लगी कैसे?


