Home » News Update » गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद ने तेनुघाट टूरिस्ट कांप्लेक्स में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ की बैठक ।

गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद ने तेनुघाट टूरिस्ट कांप्लेक्स में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ की बैठक ।

तेनुघाट: गोमिया विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही एवं पूर्व के जनप्रतिनिधियों के द्वारा की उदासीनता के कारण हो रही विद्युत समस्या समाधान को लेकर सोमवार 2 दिसंबर को गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद ने तेनुघाट टूरिस्ट कांप्लेक्स में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक की । बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ज्ञात हो कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कई ऐसे सुदूर वर्ती गांव, नए अथवा पुराने घरों में बिजली विभाग द्वारा अब तक आवश्यक कार्य नहीं करने से प्रभावी क्षेत्र के ग्रामीण आजादी के 76 वर्ष बाद भी विद्युत सुविधा से वंचित है । इसे गंभीरता से लेते हुए नवनिर्वाचित विधायक द्वारा उक्त बैठक किया गया।

इस अवसर पर विधायक योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनके द्वारा वर्ष 2018 तक जो विद्युत सुविधा हेतु कार्य कराए गए थे उससे आगे अब तक इस दिशा में कोइ कार्य नहीं किया गया है। जिससे गोमिया विधानसभा क्षेत्र करीब 20 वर्ष पीछे चला गया है । उनका पहला उद्देश्य है कि अपने कार्य के बदौलत अगले साढ़े चार वर्षों तक के दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र को 20 वर्ष आगे ले जाना है । उन्होंने कहा कि आज के बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जहां कम क्षमता का ट्रांसफार्मर है वहां क्षमता बढ़ाकर ट्रांसफार्मर लगाना, जर्जर तारों को बदलना, 440 वोल्ट तथा 11 केवीए ट्रांसफार्मर व्यवस्था को दुरुस्त करना। जिन ग्रामीण इलाकों में विद्युतीकरण अब तक नहीं किया जा सका है वहां यथा शीघ्र कार्य कर विद्युत सप्लाइ दुरुस्त करें । आगे बताया कि तेनुघाट में बिजली की जर्जर तारों को यथा शीघ्र बदला जाएगा। तेनुघाट में तमाम संपर्क पथ की जर्जर स्थिति की और ध्यान आकृष्ट किए जाने पर विधायक श्री प्रसाद ने कहा इस ओर भी उनका ध्यान है समय से पूर्व उन तमाम उन सारी समस्याओं का समाधान उनके द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि झारखंड के अधिकांश विधायक जहां अपनी जीत की खुशी को लेकर आभार यात्रा निकाल रहे हैं वही उर द्वारा जनमानस की चिंता को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की बैठक की जा रही है।

बैठक में बिजली विभाग के समीर कुमार, रणधीर कुमार सिंह, कामेश्वर ठाकुर, नरेंद्र मिंज, गणेश रविदास, कूनू राम टुडू सहित दुलार यादव, दीपक कुमार, संजय ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal