Home » News Update » आईईएल पुलिस ने किया अवैध कोयले से लदा ट्रक जप्त…

आईईएल पुलिस ने किया अवैध कोयले से लदा ट्रक जप्त…

बोकारो/झारखण्ड : बोकारो जिले में अवैध कोयले का कारोबार इनदिनों चरम पर है। ऐसा नहीं कि सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। पुलिसिया कार्रवाई के बाद भी यह धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है, क्योंकि यह धंधा अवैध है लेकिन चोखा है।

जानकारी के अनुसार अवैध कोयले से लदा एक ट्रक को गुप्त सूचना के बाद आईईएल थाना प्रभारी ने जप्त करने में सफलता पाई है। थाना प्रभारी के अनुसार इसकी छानबीन की जा रही है।

ज्ञात हो कि, कोयले का काला खेल यूं तो पूरे बोकारो जिले के कोयला क्षेत्र से सटे ग्रामीण इलाके में बदस्तूर जारी है।साइकिल, मोटरसाइकिल से कोयला ले जाते बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के खेतको, चलकरी, नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट, गोमिया प्रखंड के झिरके, तेनुघाट, हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी में दिन के उजाले में देखा जा सकता है। यही कोयला बड़ी-बड़ी गाड़ियों में लोड होकर बिहार के डेहरी तथा उत्तर प्रदेश के बनारस की मंडियों तक पहुंचता है।

इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर आईईएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने 23 दिसंबर की सुबह 6 बजे ट्रक क्रमांक-JH 02 AL/8770 को थाना क्षेत्र के गोमिया-विष्णुगढ़ पथ पर कर्माटांड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप पकड़ा। थाना प्रभारी महतो ने उक्त गाड़ी में लबालब भरे कोयले को ट्रक सहित जप्त कर थाना ले आया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला दर्ज कर आगे की छानबीन की जा रही है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal