Home » News Update » लैंडिंग के वक्त लगी आग, दो टुकड़ों में बंटी प्लेन, 30 लोगों की दर्दनाक मौत

लैंडिंग के वक्त लगी आग, दो टुकड़ों में बंटी प्लेन, 30 लोगों की दर्दनाक मौत

Big braking news: कजाखस्तान के अक्तौ शहर में एक प्लेन दुर्घटना में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जबकि 32 से ज्यादा लोग घायल हो गए। विमान अजरबैजान एययलाइंस का था, बाकू से ग्रोज्नी (रूस) जा रहा था। प्लेन में कुल 62 यात्री और पांच चालक दल के सदस्य थे। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन से पक्षियों के झुंड के टकराने (बर्ड स्ट्राइक) के कारण पायलट को आपातकालीन लैंडिंग का फैसला लेना पड़ा। इसी कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ।

समाचार एजेंसी ‘इंटरफैक्स’ के मुताबिक, प्लेन के कंट्रोल सिस्टम और बेक-अप सिस्टम के फेल होने के बाद पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग का फैसला किया। विमान से एक पक्षियों का झुंड टकराया, जिसके बाद पायलट ने अक्तऊ हवाई अड्डे पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की। समाचार एजेंसी ‘रॉयटर्स’ ने भी रूस के विमानन वॉचडॉग की प्रारंभिक जानकारी के हवाले से कहा कि पायलट ने पक्षियों के टकराने के बाद लैंडिंग का फैसला किया।

दुर्घटना के बाद स्थिति काफी भयावह थी। विमान तेजी से अक्तौ हवाई अड्डे से तीन किलोमीटर दूर जमीन पर टकराया। जैसे ही विमान जमीन से टकराया, उसमें आग लग गई। जिसके बाद कुछ समय तक विमान जलता रहा। कजाखस्तान के आपातकालीन सेवा के कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें विमान को तेजी से गिरते हुए देखा जा सकता है। कजाखस्तान के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि विमान में 37 यात्री अजरबैजान, 6 कजाखस्तान, 3 किर्गिस्तान, 16 रूस से थे।

कजाखस्तान के आपातकालीन मंत्रालय के मुताबिक, विमान दुर्घटना के बाद 32 जीवित बच गए और जिनमें से 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें एक 11 साल की लड़की और 16 साल का लड़का भी शामिल है। राहत और बचाव कार्य जारी है और स्थानीय आपातकालीन सेवाएं मदद में जुटी हैं। एक वीडियो में कुछ जीवित बचे लोगों को मलबे से निकालते हुए दिखाया गया है, जिसमें एक बुजुर्ग आदमी खून से सना हुआ दिखाई दे रहा है और एक लड़की मलबे के पास खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal