Home » News Update » गैंगस्टर प्रिंस खान का एक और शूटर धराया, उगले कई राज

गैंगस्टर प्रिंस खान का एक और शूटर धराया, उगले कई राज

Dhanbad : चेतन साव गोली कांड मामले में धनबाद पुलिस को रविवार को एक और सफलता हाथ लगी है। दरअसल चेतन साव पर गोली चलाने वाला मोस्टवांटेड प्रिंस खान का गुर्गा फजल उर्फ फैजल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त पिस्टल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस बात का खुलासा आज धनबाद के सिटी एसपी अजित कुमार ने किया।

 

एसपी अजित कुमार ने मीडिया को बताया कि बीते 13 दिसंबर की शाम बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह में अज्ञात अपराधियों ने सीमेंट कारोबारी चेतन महतो को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। तफ्तीश के दौरान बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के ही कल्याणपुर से एक और शूटर को गिरफ्तार किया गया है। इसके निशानदेही पर घटना में उपयोग किया गया पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार शूटर ने पुलिस के सामने कई अहम राज उगले हैं।

 

एसपी बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अपराधी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। गिरफ्तार संदेही गुनहगार 25 साल का फजल उर्फ फैजल खान अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसका पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। फिलहाल यह धनबाद में प्रिंस खान के लिए काम कर रहा था। यहां याद दिला दें कि इससे पहले भी इस मामले में प्रिंस खान के छह शूटर गिरफ्तार हो चुके है, जो प्रिंस खान के इशारे पर गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal