Home » News Update » सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2024-25 का शुभारंभ।

सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2024-25 का शुभारंभ।

कथारा: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के तत्वावधान में अंतर-क्षेत्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2024-25 का आयोजन 06 जनवरी 2025 से 10 जनवरी 2025 तक कथारा क्षेत्र में किया जा रहा है। टूर्नामेंट के मैच दो मैदानों – फुटबॉल मैदान (महाप्रबंधक कार्यालय के निकट) और नेहरू मैदान (स्वांग पीओ कार्यालय के निकट) पर खेले जाएंगे।

 

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कथारा क्षेत्र और ढोरी क्षेत्र के बीच खेला जाएगा। उद्घाटन समारोह में कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

इस टूर्नामेंट में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रीय टीमों और सीसीएल मुख्यालय की टीम सहित कुल 15 टीमें भाग ले रही हैं। यह टूर्नामेंट सीसीएल के कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच खेल और टीम भावना को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

 

समापन समारोह एवं फाइनल मैच

फाइनल मैच 10 जनवरी 2025 को दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। समापन समारोह में सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और विजेता टीम को पुरस्कृत करेंगे।

 

कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट खेल के माध्यम से आपसी सहयोग और संगठन की भावना को मजबूत करेगा।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal