
102 आवेदकों ने दिया आवेदन
पत्थलगड्डा: प्रखंड कार्यालय पत्थलगड़ा में दिनांक शुक्रवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। ड्राइविंग लाइसेंस के अभाव में लोगों को अक्सर सभी लोग फाइन भरते है। इसी कड़ी में चतरा सांसद कालीचरण सिंह के पहल पर जनता के हित में पहली बार पत्थलगड़ा में शिविर आयोजित कर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया।इस ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में कल 102 आवेदन प्राप्त हुए जिन्हें लर्नर लाइसेंस निर्गत कर दिया गया। ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर काफी उत्सुकता दिख रही थी लोग कतार बध होकर सभी आवेदन जमा किए।
चतरा से मो शाहबान को खास रिपोर्ट
