टंडवा: आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र के एमआईपीएल कैंप में एचईएमएम ऑपरेटरों, विशेष रूप से हाइवा ऑपरेटरों के लिए क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार गुप्ता के द्वारा अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैद्धांतिक जानकारी और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन शामिल था। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ऑपरेटरों को आग से जुड़े खतरों, उनके कारणों और उन्हें नियंत्रित करने के प्रभावी तरीकों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यस्थल पर आग लगने की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के तरीके विस्तार से बताए गए। इस कार्यक्रम में श्रमिक निरीक्षक, अनुप खना एवं सुरक्षा विभाग से दिलीप कुमार भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। ऑपरेटरों को अग्निशमन यंत्रों जैसे कि फायर एक्टिंगिसर के सही उपयोग, और आग के फैलाव को रोकने के उपायों के बारे में गहन जानकारी दी गई। हाइवा ऑपरेटरों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे बेहद लाभकारी बताया। इस प्रकार के प्रशिक्षण न केवल कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि कर्मचारियों में आत्मविश्वास और सतर्कता भी बढ़ाते हैं।
कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,
