Home » News Update » पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे चतरा, कहा माँ भद्रकाली से राज्य की गरीबी दूर करने की मांगने आया हूँ शक्ति।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे चतरा, कहा माँ भद्रकाली से राज्य की गरीबी दूर करने की मांगने आया हूँ शक्ति।

चतरा: उड़ीसा के राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद पुनः झारखंड की सक्रिय राजनीति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर जोरदार एंट्री करने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे। चतरा आगमन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता रघुवर दास का इटखोरी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद रघुवर दास ने ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर में मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने कहा की मैं जगत-जननी माँ भद्रकाली माता से आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होंने कहा कि मैं कुछ दिनों के लिए भगवान जगन्नाथ की धरती उड़ीसा वहां के लोगों की सेवा करने गया था। मैं खुश हूं कि मैं अपने जन्म भूमि और कर्मभूमि झारखंड के लोगों की सेवा के लिए फिर से उपस्थित हुआ हूं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना माँ के आशीर्वाद और शक्ति लिए कोई भी कार्य पूर्ण नहीं होता। मैंने माँ से शक्ति मांगी कि झारखंड की गोद में जो भी गरीबी पलती है उस गरीबी को दूर करने में माँ मुझे शक्ति दे। इस दौरान भाजपा की सदस्यता पुनः ग्रहण कर राज्य की सक्रिय राजनीति में रघुवर की एंट्री पर झामुमों द्वारा रिटायर नेता की वापसी के आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई ना तो टायर्ड होता है और ना ही रिटायर्ड। मैं कार्यकर्ता के रूप में पार्टी और राज्य के लोगों की सेवा करने की सोच के साथ लौटा हूँ। पार्टी जो जिम्मेवारी देगी मैं उसे सहजदा से स्वीकार कर जनहित में संगठन के निर्देशों का पालन करूंगा। मौके पर चतरा सांसद कालीचरण सिंह, सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास और एनडीए घटक दल में शामिल लोजपा(रा) के चतरा विधायक जनार्दन पासवान समेत पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal