Home » News Update » मंत्री योगेंद्र प्रसाद लोगों के बीच पहुंचकर सोहराय पर्व में हुए शामिल।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद लोगों के बीच पहुंचकर सोहराय पर्व में हुए शामिल।

तेनुघाट: झारखंड सरकार के पेय जल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मध निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद पेटरवार प्रखंड अंतर्गत अलगड्डा पंचायत के पुतकाडीह एवं चांपी पंचायत में सोहराय पर्व में शामिल होकर आदिवासी समुदाय के महिला एवं पुरुष के साथ मिलकर सोहराय का उत्सव धूम धाम से मनाया। इस सोहराय पर्व में उन्होंने सभी को नव वर्ष की भी ढेर सारी शुभकामना एवं बधाई दिया। और कहा कि सरकार जनकल्याण कारी योजनाओं के माध्यम से गांव के एक एक व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

ऊलगड्डा पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू ने कहा नए वर्ष के पुश माह में सोहराय पर्व बुजुर्गों को याद कर मनाया जाता है।

सोहराय उत्सव समारोह के बाबा नायके सुंदर लाल हेंब्रम, लालचंद हेंब्रम, विजय बासके, बुधन किस्कू, समिति अध्यक्ष बुधन सोरेन, सचिव राधेश्याम हेंब्रम, पंचायत समिति सदस्य यशोदा देवी, पूर्व मुखिया करमी देवी, पूर्व मुखिया उर्मिला देवी, जिप सदस्य प्रति निधि नारायण प्रजापति, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गंगा तुरी, सेवा गंझू, समाज सेवी अजय प्रजापति, दीपक कुमार गुप्ता, संजय शर्मा, शंकर सोरेन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal