Home » News Update » मगध के मासीलौग में मना गुरूजी का 81 वां जन्मोत्सव।

मगध के मासीलौग में मना गुरूजी का 81 वां जन्मोत्सव।

टंडवा: झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन के कार्यालय मासिलौंग मे दिशोम गुरू शिबू सोरेन का 81 वां जन्मोत्सव बडे धुमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन मगध क्षेत्र के अध्यक्ष सरबजीत गंझु एवं संचालन कर रहे झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन के सचिव बिरजु उरांव ने केक काटकर इस कार्यक्रम की शुरुवात की। वही इस कार्यक्रम मे झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन के जोनल संगठन सचिव गुरुदयाल साव, राहम पंचायत के मुखिया विश्वजीत उरांव, उपमुखिया मोहन उरांव, आम्रपाली के झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष उमेश गंझु ने संयुक्त रूप से सैकड़ो झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन एवं रैयत विस्थापित मोर्चा के सदस्यो के साथ बड़े धुमधाम से दिशोम गुरू का जन्मोत्सव मनाया । वही मगध क्षेत्र के अध्यक्ष सरबजीत गंझु ने सभी यूनियन कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मगध-संघमित्रा समिति का विस्तार बहुत जल्द करने का संकल्प लिया। वही अपने क्षेत्र मे पुरे शिबु सोरेन जिन्दाबाद और अमर रहे का नारा गुजयंमान हुआ।

कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal