Home » News Update » दामोदर घाटी निगम,बोकारो ताप विद्युत केंद्र के (बी.टी.पी.एस.) में “कार्यस्थल पर खुशी” विषय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित।

दामोदर घाटी निगम,बोकारो ताप विद्युत केंद्र के (बी.टी.पी.एस.) में “कार्यस्थल पर खुशी” विषय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित।

बेरमो (बोकारो थर्मल):  दामोदर घाटी निगम ,बोकारो ताप विद्युत केंद्र,(बी.टी.पी.एस.) के सम्मेलन कक्ष में दिनांक 07.02.2025 को “कार्यस्थल पर खुशी” विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में ग्रुप ‘ए’ एवं ग्रुप ‘बी’ के कुल 24 कर्मचारियों ने भाग लिया।

 

इस प्रशिक्षण सत्र का संचालन राजेंद्र कुमार, पूर्व प्रबंधक (सेल) द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने गहन अनुभव और विशेषज्ञता के माध्यम से कार्यस्थल पर खुशी एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, टीम वर्क एवं आत्म-मूल्यांकन की महत्ता पर विशेष मार्गदर्शन दिया।

 

इस अवसर पर बी.टी.पी.एस. के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख, सुशील कुमार अरजरिया, मृत्युंजय प्रसाद,महाप्रबंधक (ओ एंड एम) तथा बी.जी.होलकर,उप महाप्रबंधक (प्रशासन) , सुनिल कुमार,प्रबंधक (मा. सं.), अंजु बोईपाई,प्रबंधक (मा. सं.) तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र का आयोजन अनुराग सिन्हा, सहायक प्रबंधक (मा

सं.) द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन (एंकरिंग) का दायित्व दीनानाथ शर्मा ने निभाया।

 

यह कार्यक्रम कर्मचारियों के कार्यस्थल पर मनोबल व उत्पादकता को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिससे संगठन में सकारात्मक एवं उत्साहवर्धक कार्य संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal