Home » News Update » डीसीएम छह छक्का ट्रक और स्कॉर्पियो के साथ नौ अपराधी गिरफ्तार,जेल

डीसीएम छह छक्का ट्रक और स्कॉर्पियो के साथ नौ अपराधी गिरफ्तार,जेल

चतरा : पुलिस अधीक्षक चतरा को मिली गुप्त सूचना मिली थी कि टंडवा थाना के राहम के बाईपास सड़क में डीसीएम छह चक्का ट्रक में लाउड पाइप और एक एस्कॉपियों के साथ अपराधी अंजाम देकर भाग रहे हैं इसकी पुष्टि के लिए एक टीम गठित किया गया जिसका नेतृत्व इंस्पेटर सह थाना प्रभारी उमेश राम ने किया। टीम ने राहम बाईपास पुल के करीब पहुंची तो देखा कि कुछ लोगों के द्वारा डी पाइप छह चक्का छोटी गाड़ी डीसीएम में लोड कर रहे हैं। पुलिस को देखते हीं अपराधी लौड करना छोड़ इधर उधर भागने लगे। तत्परता से पुलिस के जवानों ने भागते हुए सभी नौ अपराधियों को धर दबोचा। दबोचे गए अपराधियों पाइप की कागजात मांगने पर किसी तरह का कोई कागजात नहीं दिखाया। जिससे यह साबित हुआ कि सभी लोग पाइप की चोरी कर बाहर लेजाने के लिए वाहन में लौड़ कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में नितेश कुमार साहू,राय बरेली उतर प्रदेश, दिलीप कुमार राय बरेली, संतोष कुमार भुइंया धनबाद झरिया, अजय कुमार पुटकी थाना धनबाद, बिक्रम कुमार बलियापुर धनबाद, जितेंद्र कुमार बलियापुर धनबाद, चुन्नू यादव बलिया पुर धनबाद, राजेश भुइंया झरिया धनबाद, छोटू कुमार बलिया पुर धनबाद का नाम शामिल है। इधर प्रेस वार्ता कर इंस्पेटर सह थाना प्रभारी उमेश राम ने कहा कि सभी आरोपी बाहर के हैं जिसके पास से एक स्कॉर्पियो एक डीसीएम छह चक्का ट्रक और चार मोबाइल बरामद किया गया है। जिसके विरुद्ध टंडवा कांड संख्या 50/25 धारा 303(2)317(2)/317(5)/3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में चतरा भेज दिया गया है। जबकि अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी जारी है। छापेमारी में उपेंद्र कुमार, रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal