बेरमो :-डी ए वी कथारा स्कूल में तीसरी से पांचवीं कक्षा के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। स्कूल के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य सह निदेशक श्री बिपिन राय द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य बिपिन राय ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे भविष्य में इससे बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से भी अपेक्षा की कि वे विद्यालय प्रबंधन का सहयोग करेंगे और अपने बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के लिए उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। 
कार्यक्रम का संचालन सीसीए कोऑर्डिनेटर बी के दसौंधी ने किया। इस कार्यक्रम में कई मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया, जिनमें से कुछ प्रमुख नाम हैं:
- तृतीय ‘अ’- मदीहा फातिमा (95.38%)
- तृतीय ‘ब’- तेजश कुमार (95.8%)
- तृतीय ‘स’- अंशुमान यादव (96.25%)
- चतुर्थ ‘अ’- वेदांश राज (97.89%)
- चतुर्थ ‘ब’- अभिनव शरण भट्ट (95.67%)
- चतुर्थ ‘स’- अर्पिता कुमारी (90.44%)
- चतुर्थ ‘द’- युवराज श्रीमन (99%)
- पंचम ‘अ’- पीहू सिंहा (95.8%)
- पंचम ‘ब’- अनुषा बज्मी (89.3%)
- पंचम ‘स’- आदित्य कुमार राज (91.2%)
- पंचम ‘द’- आराध्य बरनवाल (98.4%)
इन सभी विद्यार्थियों को रिजल्ट के साथ साथ प्रशस्ति पत्र दिया गया।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
