चतरा:शहर के बहुचर्चित अंकित गुप्ता हत्याकांड मामले में चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए मास्टरमाइंड सुशांत कुमार साव सहित 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिसअधीक्षक अभियान ऋत्विक श्रीवास्तव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि यह घटना पुराने विवाद को लेकर अंजाम दी गई थी। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर ली गई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 5 अभियुक्तों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुख्य सरगना भी शामिल है, जिसने इस हत्याकांड की साजिश रची थी।चतरा पुलिस ने इस मामले में गहन छानबीन की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।चतरा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
इस घटना ने शहर में सनसनी फैला दी थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से अब स्थिति नियंत्रण में है।
चतरा से मो शाहबान का खास रिपोर्ट
