बेरमो :-बोकारो थर्मल थाना परिसर में गुरुवार को बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित थाना क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और विभिन्न अखाड़ा के अध्यक्ष सचिव शामिल हुए। बैठक में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश को सभी के समक्ष रखते हुए कहा कि निर्धारित नियम के अनुरूप कार्य न होने से हर हाल में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरहुल, ईद और रामनवमी में सभी लोग एकता का परिचय देते हुए पर्व को सौहार्द से मनाएंगे।
बैठक में उपस्थित तमाम लोगों ने तीनों त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाने की सहमति दी। बैठक में बाबूलाल गिरी, चंद्रदेव घांसी, चंदना मिश्रा, श्रवण सिंह, विश्वनाथ यादव, मोतीलाल महतो, विश्वनाथ महतो, राजु पंडित, दशरथ महतो, मंजूर आलम, शैयद मो.हारून, जानकी महतो, मो.करीम अंसारी, प्रदीप सिन्हा, अर्जुन साव, टिंकू पंडित, नरेश महतो, सौरभ दुबे, अमित घांसी, रंजीत यादव, हरेराम यादव, विश्वनाथ यादव, बालेश्वर यादव, मो.इम्तियाज अंसारी, राजकुमार राम, सुदेश भुईयां आदि उपस्थित थे।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
