Home » News Update » पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, तेनुघाट में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगी आयोजित

पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, तेनुघाट में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगी आयोजित

तेनुघाट —- पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, तेनुघाट में दो दिवसीय 28.03.25 से 29.03.25 तक वार्षिक खेलकूद प्रतियोगी आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बिपिन कुमार ने मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। मुख्य अतिथि के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तथा प्रतियोगिता प्रारंभ करने की घोषणा की गई । विद्यालय के शारीरिक विज्ञान की शिक्षिका श्रीमती संतोषी महारा तथा शिक्षक मुरारी बरनवाल ने इस कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक किया । विद्यालय के तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं इस अवसर पर उपस्थित रहे। मंच संचालन श्रीमती अन्विता त्रिपाठी तथा सुश्री सोनालिका दास द्वारा किया गया। बच्चों के द्वारा दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप सहित कई खेल में अपने अपने प्रदर्शन दिखाया जिसे देखकर दर्शक काफी प्रसन्न नज़र आए। वहीं खेल से पूर्व विद्यालय की बच्चियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत स्वागत गान कर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal