Home » News Update » विद्यालयों में सुधार पर जोर, नबीनगर में प्रखंड प्रमुख की बैठक आयोजित

विद्यालयों में सुधार पर जोर, नबीनगर में प्रखंड प्रमुख की बैठक आयोजित

औरंगाबाद,नबीनगर: आज दिनांक 28 मार्च 2025: को नबीनगर उच्च विद्यालय पोखरा में प्रखंड प्रमुख लव कुमार सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रखंड प्रमुख ने विद्यालय में चारदीवारी, पेयजल सुविधा, शौचालय, भवन मरम्मत, पुस्तकालय, बिजली, रैंप, छात्र-छात्राओं की पोशाक एवं छात्रवृत्ति संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और नई शिक्षा नीति पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रखंड प्रमुख ने सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचकर चेतना सत्र में भाग लेने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतना सत्र में स्वतंत्रता सेनानियों के नामों का उल्लेख करने की भी बात कही, जिससे छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना विकसित हो।  इस बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी शामिल हुए, जिनमें संतोष कुमार दुबे, अरुण कुमार, राजेश कुमार, बिनोद दास, प्रमेंद्र कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार, रामकुमार, सुनीता कुमारी, ममता कुमारी, सीताराम, अजय कुमार मिश्र, सत्यनारायण पांडेय, संजय कुमार मिश्र, गीता कुमारी, शिंधु कुमार, सलीम राज अंसारी समेत सैकड़ों प्रभारी उपस्थित थे।

बैठक का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना और विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करना था। प्रखंड प्रमुख ने सभी विद्यालय प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें और विद्यालयों को सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान दें।

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal