Home » News Update » पिकअप बोलोरो सवारी गाड़ी चोरों ने ले उड़ी थी, पुलिस ने चार को दबोचा

पिकअप बोलोरो सवारी गाड़ी चोरों ने ले उड़ी थी, पुलिस ने चार को दबोचा

तेनुघाट —- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में एक प्रेस कांफ्रेंस किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्री सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 24 मार्च को रात्रि नावाडीह अंतर्गत कोदवाडीह से पिकअप बोलोरो सवारी गाड़ी संख्या JH 11 N 1064 को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई थी। इससे पूर्व बेरमो, नावाडीह, चंद्रपुरा आदि क्षेत्र में घटना के उद्भेदन और संलिप्त अपराध कर्मी की गिरफ्तारी और वाहन के बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक बोकारो के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक एस आई टी का गठन किया गया। विशेष टीम द्वारा एक वाहन चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए चोरी गई पिकअप वाहन के साथ अन्य वाहन को भी बरामद किया गया। कुल चार अपराधकर्मी की गिरफ्तारी की गई। इनके बयान के आधार पर अन्य जगहों पर छापामारी की जा रही है। जप्त सामानों में पिकअप बोलोरो, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल जप्त किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी में गया के रॉकी रंजन कुमार, निरंजन कुमार और दीपक कुमार उर्फ अन्नू तथा चतरा के राहुल कुमार की गिरफ्तारी की गई। छापामारी दल में नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, बिपिन कुमार महतो, शमीम अंसारी, मिथलेश कुमार के साथ अन्य सहस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal