Home » News Update » पूर्व सांसद ने लिया गांव का जायजा, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

पूर्व सांसद ने लिया गांव का जायजा, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

औरंगाबाद, नबीनगर प्रखंड, चंद्रगढ़ पंचायत अंतर्गत कर्मा गांव में सोमवार को पूर्व सांसद व नवीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। यह संवाद कर्मा गांव निवासी व वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार सिंह के आमंत्रण पर आयोजित किया गया था। गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने पूर्व सांसद को क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में वर्षों से पोखरा सूखा पड़ा है, जिससे खेती और पशुपालन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही टूटी सड़कें, जगह-जगह फैली गंदगी और खराब पड़े चापाकल से लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

नल-जल योजना का ढांचा तैयार होने के बाद भी वर्षों से वह उपयोग में नहीं आ पा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने होलया नदी पर चेकडैम निर्माण की पुरजोर मांग की, ताकि सिंचाई और जल संरक्षण की समस्या दूर हो सके।

पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे इस मामले को जिला प्रशासन तक पहुंचाएंगे और समाधान के लिए आवश्यक पहल करेंगे। उन्होंने गांव का भ्रमण कर जमीनी हालात का भी जायजा लिया।

कर्मा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पूर्व सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह, शंकर दयाल सिंह, दारोगा सिंह, उपेंद्र सिंह, उदय नारायण सिंह सहित अन्य लोगों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और डायरी-पेन भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर अजय कुमार सिंह, शंकर दयाल सिंह, अंजनी सिंह, नेपाली रजक, सुखदेव सिंह, रामकरेशा रजक, अरविंद रजक, अजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, कृष्णा सिंह, महेंद्र रजक, मुकेश कुमार सिंह, अक्षय कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, निशांत कुमार सिंह, सम्राट कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

 

लाइव 11 न्यूज़

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal