Home » News Update » बड़े नेता ताला मरांडी ने जॉइन किया JMM, भाजपा से किया रिजाइन

बड़े नेता ताला मरांडी ने जॉइन किया JMM, भाजपा से किया रिजाइन

Ranchi : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने शुक्रवार को JMM का दामन थाम लिया। साहिबगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में CM हेमंत सोरेन ने ताला मरांडी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। CM हेमंत ने ताला मरांडी को JMM का पट्टा पहना कर पार्टी में उनका स्वागत किया। इससे पहले ताला मरांडी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने एक आधिकारिक पत्र जारी कर अपने इस्तीफे का ऐलान किया और पार्टी द्वारा अब तक दिए गए सभी अवसरों के लिए आभार जताया था। अपने त्यागपत्र में ताला मरांडी ने लिखा, “मैं, ताला मरांडी, भारतीय जनता पार्टी का एक समर्पित सदस्य रहा हूँ। पार्टी द्वारा दिए गए अवसरों के लिए मैं आभार प्रकट करता हूँ। वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों एवं वैचारिक मतभेदों के चलते मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। मेरा यह निर्णय गहन विचार-विमर्श के पश्चात लिया गया है और इसमें किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं है। कृपया मेरे त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए मुझे मुक्त किया जाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal