Home » News Update » बड़ी खबर : रांची में NIA कोर्ट के जज को धमकी, स्पीड पोस्ट से भेजी चिट्ठी

बड़ी खबर : रांची में NIA कोर्ट के जज को धमकी, स्पीड पोस्ट से भेजी चिट्ठी

Ranchi : NIA कोर्ट के जज को धमकी दी गयी है। इससे संबंधित पत्र पुलिस के हाथ लगा है। धमकी भरा यह पत्र स्पीट पोस्ट के जरिये भेजा गया है। चिट्ठी दो लिफाफों के अंदर रखी गयी थी। दोनों लिफाफों पर प्रेषक के तौर पर अलग-अलग लोगों के नाम-पता का जिक्र है। अंदर वाले लिफाफे में एक मोबाइल नंबर (9264473891) लिखा है। चिट्ठी में NIA कोर्ट के जज पर हमला करने और जेल ब्रेक करने का जिक्र है। साथ ही शूटर को पैसा देने का भी उल्लेख किया गया है। चिट्ठी से पता चल रहा है कि जेल में बंद नक्सली शीला मरांडी और प्रशांत बोस को जेल से बाहर निकालना है। पत्र में अरुण कुमार के नाम का जिक्र है। वहीं, लिफाफे पर लिखा गया मोबाइल नंबर किसी राहुल JCECE बोर्ड, रांची के नाम पर है। धमकी देने के मामले में प्रेषक के तौर पर अनामिका इंटरप्राइजेज प्रा. लि. खेलगांव, लालगंज रोड नंबर तीन और खूंटी के कर्रा का रहने वाला साकेत तिर्की का नाम उछल कर सामने आया है। धमकी के संबंध में रांची के कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। धमकी भरी चिट्ठी बीते कल यानी 11 अप्रैल को पुलिस के हाथ लगी थी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal