Home » News Update » वज्रपात से एक बच्चे की हुई मौत

वज्रपात से एक बच्चे की हुई मौत

पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते गुरुवार बज्रपात से 11 वर्षीय अभिलाष कुमार की मौत हो गई। बताया जाता है कि रोचाप डोका टांड़ निवासी राघो महतो का ग्यारह वर्षीय पुत्र अभिलाष कुमार, डाडीडीह से ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रहा था। अभिलाष कुमार मुख्य पथ को छोड़कर पगडंडी के रास्ते से होकर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान वह कोतो पंचायत के बिरहोर कॉलोनी के निकट व्रजपात के चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। यह भी बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम इस क्षेत्र में खूब आंधी, पानी और आसमानी बिजली भी कड़क रही थी। बच्चे के घर नहीं लौटने पर उसकी परिजनों ने बच्चे की खूब खोजबीन की। किंतु वह उनको रात तक नहीं मिला। खोजने के दौरान ही आज शुक्रवार की परिजनों को अभिलाष कुमार का शव अहले सुबह बिरहोर कॉलोनी के पास मिला।घटना की सूचना मिलते ही पतरातु पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा। इधर शव मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। साथ ही पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

 

पतरातू से गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal