पूरे मोहल्ला घुमाते हुए मजार पर की चादर पोशी

Bermo: पेटरवार प्रखंड अंतर्गत खेतको पंचायत के पारटांड़ स्थित सूफी ब सफा गुलाम मोहिउद्दीन चिश्ती का 57 वाँ सालाना उर्स बुधवार को मनाया गया। सुबह में मजार शरीफ गुसुल व चादर पोशी की गई।इस से पहले खेतको कब्रिस्तान से सिरनी फातिहा कर पूरे खेतको के मोहल्लों में चादर लेकर नात शरीफ पढ़ते हुए घुमाया गया,जिसमें चादर को औरत व मर्द, बच्चे बुजुर्ग सभी ने बोसा ली।इस मौके में मजार शरीफ के सदस्यों ने बताया कि सूफी ब सफा हाफिज गुलाम मोहिउद्दीन चिश्ती के दरबार में हाजरी लगाने से कष्टों से निजात मिलती है। एसे मान्यता है कि हाफिज गुलाम मोहिउद्दीन के मजार पर मन्नत पूरी होती है।अकीदतमंदों द्वारा बाबा के दरबार में हाजरी लगाकर मन्नत मांगी जाती है ,जो पूरी होती है, मन्नत पूरी होने पर अकीदतमंद मजार पर चादर पोशी करते हैं।उर्स मुबारक पर ज्यादातर अकीदतमंद की और से चादर पोशी की जाती है। मौके में मुखिया अनवरी खातून, पांसस जाफर अली,सदर तनवीरूल कमर, सेक्रेटरी शमशेर आलम,अख्तर अंसारी, इस्लाम अंसारी,साने राजा,शमशेर आलम, अनीश अंसारी ,मुस्ताक,जाकिर,शहीद,शाकिर सह आदि उपस्थित थे।
