Home » News Update » बोकारो थर्मल थाना में नये इंस्पेक्टर ने दिया योगदान

बोकारो थर्मल थाना में नये इंस्पेक्टर ने दिया योगदान 

बेरमो :-बोकारो थर्मल थाना में 2012 बैच के नये थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव ने शुक्रवार को अपना योगदान दिया नये थाना प्रभारी ने निवर्तमान थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह से पदभार ग्रहण किया.शैलेंद्र कुमार सिंह एवं कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने नये प्रभारी का स्वागत बुके देकर किया,नये प्रभारी ने थाना का अवलोकन किया तथा सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की बाद में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जिले के एसपी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा lकहा कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि उनके रहते किसी फरियादी के साथ अन्याय नहीं होगा.फरियादी चौबीस घंटे उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.मौके पर थाना के अनि अजीत कुमार,मनोज सिंह,गार्दी बानरा,सअनि पंकज कुमार भारद्वाज,बैजुन मरांडी,साक्षर आरक्षी राजेंद्र प्रमाणिक सहित सभी कर्मी मौजूद थे.

जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर बनाये गये शैलेंद्र कुमार सिंह-बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है.

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal