Home » News Update » सीसीएल कथारा क्षेत्र में ऑपरेशन “ब्लैकआउट” के तहत नागरिक मॉक ड्रिल के प्रति जागरूकता अभियान का आयोजन

सीसीएल कथारा क्षेत्र में ऑपरेशन “ब्लैकआउट” के तहत नागरिक मॉक ड्रिल के प्रति जागरूकता अभियान का आयोजन

कथारा क्षेत्र में आज “ऑपरेशन ब्लैकआउट” के अंतर्गत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित नागरिकों को व्यापक नागरिक मॉक ड्रिल के प्रति जागरूक किया गया, जिसका उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में क्षेत्र की सामूहिक प्रतिक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक एकजुटता की परीक्षा लेना था। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट किया कि संकट के समय केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि समर्पित भावना और संगठित प्रयास ही किसी आपदा से लड़ने का वास्तविक हथियार हैं।

इस अवसर पर कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री संजय कुमार ने कहा: “आज का यह आयोजन हमें यह सिखाता है कि सुरक्षा किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय भावना है, जिसमें हर नागरिक सहभागी है। ऑपरेशन ब्लैकआउट जैसी मॉक ड्रिल हमें सजग, सतर्क और संगठित बनाती हैं।”

उन्होंने भारतीय सेना को विशेष रूप से बधाई दी, जिन्होंने हाल ही मिशन सिन्दूर के अंतर्गत 9 आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर देश की सुरक्षा को एक नई ऊंचाई दी है। “भारतीय सेना की यह कार्रवाई न केवल आतंकवाद के खिलाफ एक साहसिक कदम है, बल्कि यह समर्पण, दृढ़ निश्चय और राष्ट्रप्रेम का प्रेरक उदाहरण भी है। हम सभी भारतीय सेना को उनके अद्वितीय पराक्रम और अनुकरणीय वीरता के लिए हार्दिक बधाई देते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal