Home » News Update » डी. ए .वी कथारा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में लहराया सफलता का परचम, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

डी. ए .वी कथारा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में लहराया सफलता का परचम, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

बेरमो -13 मई मंगलवार को सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया। डी ए वी कथारा के विद्यार्थियों ने इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय ने 10वीं एवं 12वीं में शत प्रतिशत परीक्षा फल प्राप्त कर अपनी उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है।12वीं के विज्ञान संकाय में गार्गी जे नंदिनी ने 94% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्मृति सिन्हा ने 93% लाकर दूसरे स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।कुसुम कुमारी ने 88.8 %,परी बर्मन 88.6 तथा अस्मित कुमार सिंह ने 88% अंक लाकर क्रमशः तृतीय ,चतुर्थ तथा पंचम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में संस्कृति ने 95.2% लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है और प्रथम स्थान प्राप्त किया। सलोनी कुमारी ने 90.8 तथा नीति यादव ने 90.2% अंक लाकर द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अदिति ने 89.2% अंजलि कुमारी गुप्ता एवं अंश कुमार सिंह ने89%अंक प्राप्त किया।

दसवीं के परीक्षा परिणाम में भी विद्यालय ने आशातीत सफलता प्राप्त की। ख्याति मिश्रा ने 95•33% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही सुमित सुमन ने 93.83 तथा निष्ठा राज ने 93.17 अंक लाकर दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयुष्का 93% अभिषेक 91.83 अर्पित अग्रवाल तथा नियति गुप्ता ने 91.33 सुमन कुमारी ने 91.17 तथा रिया कुमारी एवं आभा कुमारी ने 91% अंक लाकर सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के ओजस्वी एवं विद्वान प्राचार्य डॉक्टर जी. एन. खान ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। सर्वप्रथम उन्होंने कथारा क्षेत्र के महा प्रबंधक महोदय संजय कुमार को इस सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि उनकी ही छत्रछाया में विद्यालय इस सफलता का साक्षी बना है। शिक्षकों को बधाई देते हुए उन्होने कहा कि इन्हीं के कठिन परिश्रम और मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने इस मुकाम को हासिल किया है। प्राचार्य ने सभी अभिभावकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा सफल विद्यार्थियों को शुभ आशीष प्रदान किया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से अगले वर्ष हम इससे भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर अंकित करने का प्रयास करेंगे। हर्ष,उल्लास और गर्व से भरे इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal