Home » News Update » 86 फीसदी अंक के साथ हेमंती कुमारी बना संत पॉल स्कूल का टॉपर

86 फीसदी अंक के साथ हेमंती कुमारी बना संत पॉल स्कूल का टॉपर

बेरमो – सीबीएसई बारहवीं परीक्षा के मंगलवार को प्रकाशित परिणाम में बोकारो थर्मल स्थित संत पॉल मार्डन स्कूल में छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर रिजल्ट किया है। स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। प्रकाशित परीक्षा परिणाम में हेमंती कुमारी 86 फीसदी अंक के साथ स्कूल का टॉपर बना। जबकि दूसरे स्थान पर 82 फीसदी अंक के साथ राजला यास्मीन तथा 82 फीसदी अंक के साथ छात्रा श्रुति कुमारी तीसरे स्थान पर, 79 फीसदी अंक के साथ अमन कुमार सिंह चौथे स्थान पर रहे। इसके अलावा छात्र जितेंद्र कुमार, मोहित राम, मोहित कुमार को अंक प्राप्त हुए। स्कूल के बेहतर परीक्षा परिणाम पर प्राचार्या स्वाति प्रियंका, निर्देशक सुरेश गायकवाड़, स्कूल सोसायटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सभी को बधाई दी है।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal