नबीनगर प्रखंड के ग्राम सुरार में दिनांक 15 मई 2025 को कमाख्या धर्मदा ट्रस्ट भारतवर्ष के बैनर तले एक भव्य धर्म चौपाल का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर संत संकर्षण जी महाराज ने अपने दिव्य वचनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
चौपाल में महाराज जी ने कृष्ण-अर्जुन संवाद, राम और हनुमान की भक्ति, पांडव-कौरव के धर्म युद्ध की गाथा सुनाकर सनातन धर्म की महत्ता को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि “आज के समय में सनातन धर्म को सशक्त बनाने की आवश्यकता है।”
इस धार्मिक आयोजन का सफल संचालन दुर्गा पूजा समिति, सुरार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। विशेष अतिथियों में राम प्रसाद सिंह, धनंजय कुमार सिंह, मधु सिंह, कमलेश पाठक, राजेश्वर सिंह, तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महाराज जी का स्वागत श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण ढंग से किया। श्रीराम सिंह ने उन्हें माला पहनाई, रामधार पासवान ने बुके भेंट किया तथा मृत्युंजय सिंह ने अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पूजा समिति के सचिव धनंजय कुमार सिंह ने कहा, “महाराज जी का आगमन हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उनके कथा वचनों से सुरार गांव और आसपास का क्षेत्र भाव-विभोर हो गया।”
महिलाओं की भी रही विशेष उपस्थिति — किरण देवी, मीना देवी, शांति देवी, पूजा सिंह, आरती सिंह, रिमझिम सिंह, और रीमा देवी समेत अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का समापन धर्म रक्षा और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ।
लाइव 11 न्यूज़
औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
