बेरमो -सीबीएसई दसवीं परीक्षा के मंगलवार को प्रकाशित परिणाम में बोकारो थर्मल स्थित केंद्रीय विद्यालय संगठन में छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर रिजल्ट किया है। स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। प्रकाशित परीक्षा परिणाम में आदित्या यादव 96.6 फीसदी अंक के साथ स्कूल का टॉपर बना। जबकि दूसरे स्थान पर रौनक कुमार सिंह, तीसरे स्थान विद्या वर्मा, चौथे स्थान पर श्रेया श्रीवास्तव एवं पांचवें स्थान पर सुजीत कुमार रहें। स्कूल के बेहतर परीक्षा परिणाम पर स्कूल की प्राचार्य डॉ.बलराम डे ने बधाई दिए एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
