Home » News Update » चतरा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में वॉलीबॉल ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर: टी-शर्ट वितरण और सहयोग का वादा

चतरा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में वॉलीबॉल ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर: टी-शर्ट वितरण और सहयोग का वादा

आर्ट ऑफ गिविंग शिक्षा और खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत_ राकेश कुमार सिंह

मो शाहबान

चतरा:सोमवार को सदर प्रखंड स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में वॉलीबॉल और ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ गिविंग संस्था द्वारा सीएम ऑफ एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य सतीश कुमार और कोच मो. शाहबान के हाथों प्रतिभागियों को टी-शर्ट वितरित की गईं।

इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को वॉलीबॉल में विपुणता हासिल करने और खेल के प्रति उनके उत्साह को बढ़ावा देना है। वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिरजू तिवारी ने कहा हमारा लक्ष्य बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का है यदि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी तो हम उसे पूरा करने के लिए तत्पर हैं

प्राचार्य सतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा, यह शिविर हमारे छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है, जो न केवल उनके खेल कौशल को बढ़ाएगा, बल्कि उनमें अनुशासन और टीमवर्क की भावना को भी मजबूत करेगा। कोच मो. शाहबान ने भी आर्ट ऑफ गिविंग के इस योगदान की सराहना की और कहा कि इस तरह के प्रयास खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आर्ट ऑफ गिविंग के चतरा सेक्रेटरी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उनकी संस्था शिक्षा और खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह टी-शर्ट वितरण समारोह उसी दिशा में एक कदम है।

शिविर में शामिल खिलाड़ियों ने इस पहल के लिए आयोजकों और आर्ट ऑफ गिविंग का आभार व्यक्त किया। यह प्रशिक्षण शिविर अगले कुछ दिनों तक चलेगा, जिसमें विशेषज्ञ कोच द्वारा खिलाड़ियों को उन्नत तकनीकों और रणनीतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal