Home » News Update » फिट इंडिया एवं ‘खेलो इंडिया’ के संयुक्त तत्वाधान में डीएवी कथारा के बच्चों ने निकाली साइकिल रैली

फिट इंडिया एवं ‘खेलो इंडिया’ के संयुक्त तत्वाधान में डीएवी कथारा के बच्चों ने निकाली साइकिल रैली  

बेरमो :-डीएवी कथारा के सौ से ज्यादा विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेटों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने विद्यालय के कर्मठ एवं ओजस्वी प्राचार्य डॉ.जीएन खान की अगुवाई में फिट इंडिया एवं खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में एक साइकिल रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत विद्यालय के वरीय शाखा से हुई एवं इसका समापन कथारा ओपी. के प्रांगण में हुआ। रैली की शुरुआत के पहले प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित सदस्यों को शपथ दिलाई कि वे प्रतिदिन आधे घंटे साइकलिंग करेंगे, साथ ही साथ अपनी मित्र मंडली, परिवार के सदस्यों एवं पड़ोसियों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। प्राचार्य ने “फिट इंडिया हेल्थी इंडिया” का नारा भी बुलंद किया। तत्पश्चात उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कथारा ओपी. के प्रांगण में विजयी प्रतिभागियों को केएन.पाठक ने बधाई दी। पूरी रैली के दौरान जगह-जगह लोग इकट्ठा होकर उत्साह पूर्वक विद्यार्थियों को देख कर बधाई दे रहे थे एवं प्राचार्य के इस पहल की भूरि-भूरि सराहना कर रहे थे। विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि साइकिल एक टिकाऊ, समावेशी और पर्यावरण अनुपूरक माध्यम है। यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक तो है ही साथ ही साथ पर्यावरण के संरक्षण एवं देश में उत्पन्न हो रहे पेट्रोलियम संकट को दूर करने का भी सर्वोत्तम साधन है। हमें एक स्वस्थ जीवन शैली एवं देश के विकास में सहायक बनने के लिए साइकिल की सवारी को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। यह आयोजन पूरा पूर्णतया सफल रहा एवं लोगों के लिए कौतुकुल का विषय भी बना रहा। संपूर्ण कार्यक्रम क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार की देख रेख

एवं छत्रछाया में संपन्न हुआ। उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार को इस आयोजन के लिए शुभकामना दी और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यालय इस तरह के आयोजनों को प्राथमिकता देगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश रंजन, विद्यालय के शारीरिक शिक्षकों राहुल कुमार सिंह एवं शिव प्रकाश सिंह की विशेष भूमिका रही। अतुल कुमार सिन्हा, अमरनाथ यादव विमलेश कुमार, जयपाल साव,शिलेश मंडल, संगीत कुमार, लालबाबू प्रसाद यादव, चंचल मन्ना, शुभम कुमार, अनुज सिन्हा, छोटे लाल यादव भी इस सफल आयोजन के साक्षी बने।

बेरमो से राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal