बोकारो: ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिला अंतर्गत चंदनकियारी प्रखंड स्टेडियम में साइकिलिंग एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
इस आयोजन ने क्षेत्र में खेल भावना, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समुदाय के बीच ओलंपिक मूल्यों – मित्रता, उत्कृष्टता एवं सम्मान को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता में कुल 60 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिसमें पेशेवर खिलाड़ियों से लेकर खेलों के प्रति रुचि रखने वाले स्थानीय नागरिक तक शामिल थे। प्रतिभागियों में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने भी पूरे जोश के साथ भागीदारी निभाई।
मौके पर आशु भाटिया – प्रशिक्षक – सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, हेमंत कुमार, प्रशिक्षक – खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर एवं खेलमित्र एवं खेल विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
इन प्रशिक्षकों की सक्रिय सहभागिता और मार्गदर्शन ने प्रतियोगिता को और अधिक प्रभावी और प्रेरणादायक बनाया।
खेल विभाग का उद्देश्य है कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से जिले के बच्चों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों को आगे बढ़ने का मंच दिया जाए ताकि बोकारो जिला से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी उभरकर सामने आएं।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
