Home » News Update » चतरा में ओलंपिक डे के अवसर पर विभिन्न खेलों का आयोजन

चतरा में ओलंपिक डे के अवसर पर विभिन्न खेलों का आयोजन

मो शाहबान

चतरा: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे के अवसर पर चतरा ओलंपिक संघ, जिले के विभिन्न खेल संघों और विद्यालयों के सहयोग से चतरा जिले के अलग-अलग प्रखंडों में विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उनके प्रदर्शन को बेहतर करना था।

सिमरिया प्रखंड के लेपो स्कूल में हॉकी बालक एवं बालिका मैच का आयोजन हुआ। गिद्धौर के पिण्डरकों विद्यालय के मैदान में एथलेटिक्स, फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। हंटरगंज प्रखंड के स्टेडियम में एथलेटिक्स के विभिन्न इवेंट हुए, जबकि चतरा सदर प्रखंड में सीएम स्कूल कैंपस में वॉलीबॉल और कुश्ती तथा मरमदिरी में कबड्डी मैच का आयोजन किया गया।

 

चतरा ओलंपिक संघ के सचिव राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन खिलाड़ियों को प्रेरित करने और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए किया गया। आयोजन में संघ के कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी और कार्यकारी अध्यक्ष चद्रेश शर्मा, वॉलीबॉल कोच मो. साहबान, शारीरिक शिक्षक राजीव कुमार पांडेय, अबोध राम, दीपक कुमार और अन्य खेल प्रेमियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

 

जिले भर में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal