बेरमो -बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत करगली फुटबॉल खेल मैदान के समीप में एक बस की टक्कर से सीसीएल कर्मी ललन मिस्रा घायल हो गए। घटना रात्री पाली ड्यूटी के बाद घर जाने के क्रम में हुई, जब उनकी बाइक बस से टकरा गई। 
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का सीढ़ी टूटकर घायल के शरीर में फंस गई और ललन मिस्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए केन्द्रीय अस्पताल ढोरी ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए के एम मेमोरियल अस्पताल चास रेफर कर दिया।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
