Home » News Update » गुरुजी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए चादरपोशी कर मांगी गयी दुआ

गुरुजी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए चादरपोशी कर मांगी गयी दुआ

Ranchi : गुरुजी यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्‍थापक अध्‍यक्ष शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्‍थ होने को लेकर सोमवार को रांची स्थित रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर विशेष चादरपोशी कर दुआ मांगी गई। मौके पर झामुमो नेता रमजान रज़ा ने कहा कि गुरुजी झारखंड की आत्मा हैं। हम सभी ने आज बाबा की मजार पर प्रार्थना कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन झामुमो, राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से संयुक्त रूप से किया गया है। सबों ने गुरुजी की कुशलता के लिए प्रार्थना की और भरोसा जताया कि झारखंडवासियों की सामूहिक प्रार्थना से गुरूजी जल्‍द स्वस्थ होकर लौटेंगे। कार्यक्रम में जुल्फीकार अली भुट्टो, इबरार रिज़वी, इरफ़ान, मोहम्मद नसीर, मोहम्मद चांद, मौलाना फज़लूल कादिर और मोहम्मद कलीम सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal