Home » News Update » जिला प्रशासन ने जोसेफ को उपलब्ध कराया खाद्यान्न।

जिला प्रशासन ने जोसेफ को उपलब्ध कराया खाद्यान्न।

मीडिया रिपोर्ट पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने लिया संज्ञान, डीएसओ को दिया निर्देश।

कोई भूखा नहीं रहेगा – जिला प्रशासन प्रतिबद्ध, आमजनों से किया अपील, दें सूचना।

बोकारो: चास प्रखंड के बिरसा बासा निवासी जोसेफ की भूख और संकट से जुड़ी खबर मीडिया में प्रचारित होते ही उपायुक्त अजय नाथ झा ने तत्काल संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) ने जोसेफ को तत्काल खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

कोई भूखा नहीं रहेगा – जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा है कि जिले में कोई भी व्यक्ति भूख से पीड़ित नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और संवेदनशील है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उपायुक्त ने आमजनों से किया अपील, दें सूचना

उपायुक्त ने आम जनों से अपील किया कि यदि उनके आस-पास कोई जरूरतमंद या असहाय व्यक्ति हो तो संबंधित प्रखंड कार्यालय या नियंत्रण कक्ष को तत्काल सूचना दें, ताकि उसे आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।

 

ब्यूरो मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal